सूरजपुर: जिले के परशुराम पुर में दो चेक डेम टूटने से निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में बनाए गए दो चेक डेम क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक चेक डेम करीब दो महीने पहले और दूसरा लगभग एक वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन दोनों ही टूट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में सरिया का उपयोग नहीं किया गया तथा कम सीमेंट,बड़े आकार की गिट्टी और मिट्टी मिश्रित रेत का