उन्नाव: अब स्कूली वाहनों की निगरानी सख्त, यूपी में नया पोर्टल एक्टिव, उन्नाव के करीब 910 वाहनों पर रहेगी नजर
Unnao, Unnao | Apr 5, 2026 उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों से जुड़े हादसों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग ने 'यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल' (UP ISVMP) नामक एक नया ऑनलाइन मॉनिटरिंग पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब स्कूल वाहनों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।