धोरैया: लोकसभा चुनाव को लेकर अर्धसैनिक जवानों के लिए निर्धारित आवासन स्थल का धोरैया बीडीओ ने लिया जायजा
Dhuraiya, Banka | Mar 15, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीडीओ राजेश कुमार ने अर्धसैनिक जवानों के लिए निर्धारित आवासन स्थल का जायजा लिया।इसको लेकर बीडीओ ने प्रखंड के त्रिभुवन एकेडमी लहोरिया पैर, आजाद उच्च विद्यालय बिशनपुर तथा यूएचएस चंदाडीह का निरीक्षण किया। बीडीओ ने पहुंच पथ की स्थिति, भवन की स्थिति ,कमरों की संख्या, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, शेड तथा शौचालय की स्थिति का जायजा लिया।