धोरैया: धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने प्रखंड के चार जगह पर नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
Dhuraiya, Banka | Mar 15, 2024 धोरैया के राजद विधायक भूदेव चौधरी ने शुक्रवार को प्रखंड के चार जगहों पर नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया।विधायक ने प्रखंड के लौंगाय, योगडीहा, चांदपुर तथा पटवा गांव में विधायक निधि से निर्मित करीब 33 लाख की लागत से चारों पीसीसी सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में विकास की गति जारी रहेगी।