धोरैया: धोरैया पुलिस ने सगुनिया बालू घाट से तीन बालू लदे ठेला को किया जब्त,पांच कारोबारी गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 15, 2024 धोरैया पुलिस ने गेरुआ नदी के सगुनिया बालू घाट से अवैध तरीके से बालू लादकर सन्हौला की ओर जा रहे तीन बालू लदे ठेला को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने पांच कारोबारी सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद अरशद तथा झारखंड के हनबारा थाना क्षेत्र के हसन करहरिया गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया।