छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में गिरे चने के आकार के ओले, शादियों के उखड़े टेंट
छीपाबड़ौद कस्बे में शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीबन तेज हवाओं के साथ 15 मिनिट तक पानी व चने के आकार के ओले गिरे। तेज हवाओं के चलने से सुभाष पार्क मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के पाल पर्दे तक फट गये। सब्जी विक्रेता पानी से बचाव के लिए इधर-उधर की दुकानों में घुसते नजर आए। वही देखते ही देखते सड़क पर पानी बह निकला। शादियों टेंट उखड़े।