पनागर: परशुराम कॉलोनी में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, बजरंग दल ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की
अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, बीती रात एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर सड़क पर मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और कड़ा विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के नेता भव्य पटेल ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए इसे क्षेत्र की शांति और सांप्रदायिक सौहा