घाटमपुर में एक वृद्ध महिला ने अपनी बेटी और उसके परिवार पर धोखाधड़ी कर संपत्ति और 25 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता कमला देवी गुप्ता ने गुरुवार शाम4 बजेआरोप लगाया है कि उनकी बेटी किरन गुप्ता ने उन्हें विश्वास में लेकर उनकी संपत्ति का मुख्तारनामा अपने नाम कराकर दुरुपयोग कर लिया।