बदनोर: सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक ने विद्यालय को भेंट किया 'जल मंदिर', वक्ताओं ने सेवा भाव की मिसाल पेश की
Badnor, Ajmer | May 1, 2026
बदनोर । शुक्रवार दोपहर 12 बजे शिक्षा के साथ-साथ सेवा और संस्कार का संदेश देने वाले शिक्षक ही समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गोविंदपुरा में देखने को मिला, जहां प्रधानाध्यापक श्री जय सिंह जैन ने अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी सौगात दी। सेवा निवृत्ति के अवसर पर श्र