कवर्धा: साधराम यादव हत्या कांड मामले में न्याय नही मिलने के विरोध में सर्व यादव समाज ने कवर्धा शहर में निकाली चरवाहा न्याय रैली
दरअसल गौसेवक साधराम हत्याकांड का मामले अब थमने का नाम नही ले रहा है।हत्या के 30 दिन बाद भी मृतक के परिवार को न्याय नही मिलने के आरोप में 22 फरवरी को सर्व यादव समाज ने शहर में चरवाहा न्याय रैली निकाली उससे पहले सरदार पटेल मैदान में सभा की गई। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 03 विधायक न्याय रैली में शामिल हुए।