मड़ियाहू: रामपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस टीम बाल-बाल बची
रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान अज्ञात बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ और सभी बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना रसवदिया पुलिस बूथ के पास की है, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपने हमराह उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, कांस्टेबल विनोद प्रजापति