बांका: सबका सम्मान जीवन आसान” के तहत जनसुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
Banka, Banka | May 25, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।