पूर्णिया पूर्व: जिला पदाधिकारी ने जिला स्कूल पूर्णिया में संचालित लाइव क्लासेज का भ्रमण कराया, मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक रहे उपस्थित
श्री अमृत लाल मीणा मुख्य सचिव, बिहार तथा पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा अपने पूर्णिया भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित था। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी पूर्णिया कुंदन कुमार के द्वारा मुख्य सचिव, बिहार तथा पुलिस महानिदेशक, बिहार को जिला स्कूल पूर्णिया के विज्ञान भवन से संचालित पूर्णिया लाइव क्लासेज का भ्रमण कराया गया।