पूर्णिया पूर्व: रूपौली थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, एक देशी कट्टा बरामद
एक मार्च को रूपौली थाना में अलखी देवी पति बिपिन ऋषि, ग्राम बिरौली मुसहरी टोला, थाना-रूपौली, जिला पूर्णिया के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। जिसमें वादिनी ने कहा था कि उनका पहला पति सिंटू चौधरी, पिता घोलटू चौधरी, साकिन टीकापट्टी शनिवार को मेरे घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए अपने कमर से एक देशी कट्टा निकालकर मेरी कनपट्टी में जान मारने की नियत से सटा दिया।