सिहोरा: गोसलपुर में सीसीटीवी पर स्प्रे डालकर वारदात, ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस अलर्ट, एटीएम उखाड़ा
गोसलपुर में गुरुवार देर रात छह बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एसबीआई की दो एटीएम मशीनों को लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने पहले बरनू तिराहा स्थित एक टेंट हाउस का लोडिंग वाहन चोरी किया और वहीं पास के एटीएम में घुसकर सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे डाल दिया। स्क्रीन तोड़ी और मशीन काटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।