सिरदला: महवतपुर में यज्ञ को लेकर कलश यात्रा शुरू, हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़
Sirdala, Nawada | Apr 23, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के महवतपुर गांव में 11 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ के तहत गुरुवार को सुबह 8 बजे से 12 30 बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से शुरू हुई यह यात्रा धनराजय नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा।