गोला: गोला इलाके में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई की पिटाई; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 11, 2026 गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नौ जून की शाम करीब छह बजे दिव्यांग युवती गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा।