बीकानेर: मौसम ने ली करवट, आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
बीकानेर जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर उमस और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। शहर के विभिन्न इलाकों में जमकर बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल मेहरबान रहे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज