BAGHPAT DESK : बागपत की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद विद्युत तार चोर गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का चार कुंतल विद्युत तार और अन्य सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक ईको कार, तार काटने के उपकरण, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
यह घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तार चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे मुबारिकपुर गांव के जंगल में चेकिंग अभियान चलाया। एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा करने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
घा�