BAGHPAT DESK : बागपत में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के कारण तीन गांवों के किसान परेशान हैं। सिसाना, गौरीपुर और निवाडा के किसानों ने जिलाधिकारी (डीएम) से शिकायत की है कि जंगल में पिछले एक सप्ताह से पांच बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं की गई है। इससे सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसलें खराब होने की आशंका है।
सोमवार को लगभग 11:30 बजे इन तीनों गांवों के दर्जनों किसान अपनी शिकायत लेकर बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया कि हाल ही में हुई तेज बरसात के कारण जंगल में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। बरसात रुकने के बावजूद इन खंभों की मरम्मत नहीं की गई है। किसानों के अनुसार, सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से उनकी हजारों बीघा धान और अन्य फसलें सूखने की कगार पर हैं।
आरोप है कि वे लगातार विद्युत अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किसानों की शिक
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2026