इटावा: लुहन्ना चौराहे के समीप में 2 कारों की भिड़ंत में महिला समेत 3 घायल,घायलों को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे के समीप सोमवार देर रात 2 कारों की भिडन्त हो गयी। जिसमें 1 कार में सवार भरथना इन्द्रा नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता व उनकी चाची कमलेश कुमारी घायल हो गयी, वही दूसरी कार में सवार फिरोजाबाद निवासी राम प्रताप घायल हो गए,पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा कर दोंनो कारों को थाने पहुँचाकर घटना की जांच सुरु की।