हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ड्यूटी करके बाहर निकले फैक्ट्री कर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल
रात्रि की पाली की ड्यूटी खत्म करके सुबह बहुराष्ट्रीय कंपनी से बाहर निकले बाइक सवार कर्मी को हाईवे में चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल कर्मी का उपचार कानपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।