गोरखपुर: शिवाजी नगर में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा, स्थानीय लोग विरोध में उतरे
शिवाजी नगर कॉलोनी, दुर्गा चौक, रुसतमपुर के निवासियों ने अपने आवासीय क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय नागरिकों ने इसे अवैध बताते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की माँग की।उक्त कार्यक्रम की जानकारी अखिल मनी त्रिपाठी ने आज दिन शनिवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस रिलीज के माध्यम से दी ।