गोरखपुर: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मात्र 2% बढ़ाए जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निराशा प्रकट की
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारीयों का महंगाई भत्ता मात्र 2% बढ़ाए जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की निराशा प्रकट ।अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई सुरसा की तरह मुँह फैलाए खड़ी हैं ऐसे में सरकार द्वारा दो प्रतिशत महंगाई भत्ता का ऐलान किया जाना बहुत ही निराशाजनक है ।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन शनिवार दोपहर 3:00 बजे दी।