गोरखपुर: प्रेस वार्ता में पीड़िता ने जमीन के मुकदमे के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया
गीडा थाना क्षेत्र ग्राम बरबार की रहने वाली पीड़िता किरन सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हमारे जमीन का मुकदमा जू०डि० एस०टी०सी न्यायालय गोरखपुर में विचाराधीन है फिर भी हमारे विपक्षियों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हम लोगों ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई हैं