मंझनपुर: ई-रिक्शा को कार ने बदबदापर मोड़ पर मारी टक्कर, रिक्शा दो हिस्सों में बट गया, 5 लोग भेजे गए जिला अस्पताल
मंझनपुर इलाके के पइंसा थाना के बदबदापर मोड़ पर मंगलवार को सवारी भरकर जा रहे ई-रिक्शा को कर ने टक्कर मार दिया। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा दो हिस्सों में बट गया। इसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।एंबुलेंस बुलवाकर पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।