हंडिया: हॉस्पिटल से 3 मोबाइल चोरी, CCTV वीडियो आने के बाद मामला गरमाया
हंडिया क्षेत्र स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल (बरौत) में शनिवार रात एक युवक 3 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।सोमवार सुबह करीब 11 बजे इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें संदिग्ध युवक की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।