हज़ारीबाग: राष्ट्रीय एकता दिवस पर हजारीबाग में “रन फॉर यूनिटी”, देश में एकता का संदेश
हजारीबाग:राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को हजारीबाग में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व एडिशनल एसपी अमित कुमार ने किया। पुलिस केंद्र से शुरू हुई यह दौड़ झील परिसर स्थित त्रिमूर्ति चौक तक निकाली गई।कार्यक्रम में वरीय पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।