तितावी थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के दलित परिवार ने जिला अधिकारियों से न्याय की मांग की है। पिता धीरज कुमार ने बताया कि पड़ोसियों से झगड़े के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया,जिससे उनकी तीन बेटियां अकेली रह गईं। कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज ने उनके नाम काट दिए और कहा,“जेल में माता-पिता हैं,पढ़ाया नहीं जाएगा।” पीड़ित धीरज कुमार ने स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है।