घोरावल: रेनुकूट के शिवा पार्क में युवक ने फांसी लगाई, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रेणुकूट के शिवा पार्क में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।चौकी पुलिस ने बताया कि शिवा पार्क निवासी सुनील पाल ने सूचना दी कि उनके बड़े भाई अनिल पाल ने बुधवार की लगभग सुबह 10 बजे घर के अंदर फांसी लगा ली।अनिल को फंदे पर देख परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गए।