जयपुर: राजस्थान सरकार संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक भव्यता से मनाने की तैयारी कर रही है
Jaipur, Jaipur | Apr 10, 2026 संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती को राजस्थान सरकार इस बार ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाने जा रही है शुक्रवार को जयपुर के कलेक्टर सभागार में संभागीय आयुक्त वी.सरवन कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में जयंती के उपलक्ष में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।