खागा: हथगांव में मरियम हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मौत के बाद ACMO ने नोटिस की चस्पा, हॉस्पिटल संचालक शटर बंद कर हुआ फरार
Khaga, Fatehpur | Apr 15, 2026 फ़तेहपुर जिले के हथगांव के मरियम हॉस्पिटल को ACMO ने नवजात बच्चे की मौत के बाद नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा। बताया जा रहा है तीन दिन पूर्व डिलेवरी के लिए कोमल देवी को मरियम हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां अल्ट्रासाउंड में बच्चा ठीक था लेकिन डिलेवरी के दौरान बच्चा मृत होने पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटते हुए कार्रवाई की मांग किया है