राजगढ़: राजगढ़ में सीएमएचओ को लोकायुक्त की टीम ने ₹20000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
राजगढ़ में लोकायुक्त की टीम ने सीएमएचओ को सोनोग्राफी सेंटर के रिन्यूअल के लिए ₹20000 की रिश्वत लेते हुए शुक्रवार शाम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी हरिओम अहीरवाल पिता जगन्नाथ अहीरवाल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।