बिलग्राम: ढोढपुर गांव स्थित गौशाला के पास सांड के हमले में केयर टेकर की मौत, गन्ने की फसल में घुसे सांड को भगाने गया था केयरटेकर
Bilgram, Hardoi | Apr 18, 2026 सांडी थाना क्षेत्र ढोढपुर गांव स्थित गौशाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां गौशाला में कार्यरत केयर टेकर की सांड के हमले में मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया हैमृतक की पहचान ढोढपुर निवासी 55 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है, जो गांव के बाहर बनी गौशाला में केयर टेकर के रूप में कार्यरत थे।