इटावा: इकदिल हाईवे पर परचून की गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग, नगदी समेत ₹2 लाख का माल जलकर हुआ राख
Etawah, Etawah | Apr 15, 2026 इकदिल इलाके में आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक परचून की गुमटी में बुधवार सुबह 8 बजे अचानक आग लग गई, जिससे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा चिलर फ्रिज सहित सारा परचून का सामान जलकर राख हो गया। गांव पिलखर निवासी पीड़ित राजीव ने घटना में डेढ़ से 2 लाख के नुकसान की आशंका जताई है।