पूर्णिया पूर्व: राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में आयोजित कैंपस ड्राइव में 61 छात्रों को मिला 3 लाख का पैकेज
शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में बांको इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया, कटिहार, बांका एवं किशनगंज सहित चार संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्राइव में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल तथा कंप्यूटर साइंस शाखाओं के छात्रों ने भागीदारी की। प्रशिक्षण एव