पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में अनियंत्रित ट्रक बिजली के खम्भे से टकराई, बड़ी घटना होने से टली
एनएच 131 ए पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र रानीपतरा ओवरब्रिज के समीप शनिवार को रात्रि करीब 9 बजे कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने 11 हजार बोल्ट बिजली खम्भा में टक्कर मार दिया।घटना में बिजली पोल पूरी तरह टूट गया।वहीं बिजली की चपेट में आने से ट्रक चालक बाल बाल बच गया।