खंडवा में पुलिस ने आज तड़के बड़ा अभियान चलाते हुए अपराधियों पर शिकंजा कस दिया। आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें एक से दो साल से फरार चल रहे आरोपियों समेत कुल 142 लोगों को गिरफ्तार किया गया।