भिवानी: भिवानी के गांव धारेडू निवासी युवक के साथ पिता का परिचित बताकर 30 हजार रुपये ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धारेडू निवासी युवक ने बताया कि उसके पास एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को उसके पिता का परिचित बताया और कहा कि वह अस्पताल में है और उसका फोन पे नहीं चल रहा है। इसलिए वह उसके पास 40 हजार रुपये भेज रहा है, जिसमें से 30 हजार वापस भेज दे और 10 हजार पास रख लें वह बाद में डाल देगा, इस मामले में ठगो ने उसके साथ ठगी की।