भिवानी: भिवानी में सीजेएम कपिल राठी ने कहा- 9 मार्च को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर स्थानीय एडीआर सेंटर के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों, इंश्योरेंस कंपनी, बैंक मैनेजर व पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन हुआ। सीजेएम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत से समय व धन की बचत होती है।