भिवानी: भिवानी में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयेजन किया गया इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचे भिवानी
भाजपा सरकार द्वारा षडय़ंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के दो मंत्री, एक सांसद झूठे केसों में जेल में बंद हैं, लेकिन इसके बावजजूद भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हैं। आप प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता सोमवार को स्थानीय हांसी गेट स्थित संत कबीर धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।