राघोपुर: जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में स्थित कुएं में गिरी गाय, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में स्थित बजरंगबली के मंदिर के निकट एक कुएं में अचानक गाय गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को कुएं से बाहर निकाला गया। इस घटना में गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई।