ईचागढ़: चांडिल डैम विस्थापितों की समस्याओं और कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग लेकर राज्यपाल से मिले हरेलाल महतो
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को चांडिल डैम विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर विस्थापितों की लंबित समस्याओं और मांगों से अवगत कराया.प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. सा