धमतरी: 20 घंटे बाद भी नहीं हो पाया लाश का पोस्टमार्टम, पीड़ित परिवार ने कहा- यहां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती
बता दे की 1 मई को केरेगांव के जंगल मे एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। ऐसे में लोग हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक की पहचान पास के गांव ब्राह्मण बाहरा निवासी नरेश यादव के रूप में हुई है। लाश मिलने की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुँची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए 1 मई की रात जिला अस्पताल लाया गया।