धौलपुर: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो-जिला कलक्टर
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र, जिला निर्यात संवर्धन समिति तथा जिला सशक्त एकल खिडकी योजना की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो।बिजली, पानी की आपूर्ति सहित राजस्व संबंधित महत्वपूर्ण मामलों में समुचित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।