काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर देशभर के मंदिरों की सहभागिता से सनातन एकता का संदेश देगा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आरंभ किए गए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नवाचार को इस वर्ष अभूतपूर्व राष्ट्रीय सहभागिता प्राप्त हो रही है। यह समूचा प्रयास भगवान श्री विश्वनाथ के प्रति अखिल भारतीय श्रद्धा, समर्पण तथा सनातन संस्कृति की एकता का सशक्त और जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है।