वाराणसी में सीएम ग्रिड्स योजना से शहर की सड़कें चमकेंगी, नगर आयुक्त ने प्रगति की परखी
काशी की सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर निर्माण कार्यों की पड़ताल की। गोलघर कचहरी, सुंदरपुर मुख्य मार्ग की भौतिक प्रगति देखी।