वाराणसी में भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस भव्यता के साथ मनाया गया
वाराणसी। रविवार फाल्गुन मास की सप्तमी तिथि को जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर 1008 भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस उनकी जन्मभूमि श्री भदैनी जी स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र प्रभुदास जैन घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया गया।