मशहूर चटोरी गली में आज मंगलवार की रात 11 बजे बवाल हो गया। बताया गया कि कुछ दबंगों यानी युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस से भी दबंगों ने अभद्रता की। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने घटना में शामिल युवकों की पहचान शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, देर रात चटोरी गली में कुछ युवक आपस में कहासुनी के बाद भिड़ गए।