बागपत: सैडभर में विदाई के समय बारातियों ने पटाखे जलाए, दुल्हन के पड़ोसियों ने मारपीट कर किया पथराव, दुल्हन सहित 3 घायल
Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2025 सैडभर गांव निवासी ताहिर की बेटी की शादी दी। बारात सिवाल खास से आई हुई थी। मंगलवार की देर शाम साढे आठ बजे दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान बारातियों ने पटाखे जलाए। आरोप है कि पड़ोसियों ने पटाखों का विरोध करते हुए मारपीट की तथा पथराव कर दिया। पथराव में दुल्हन सहित तीन घायल हो गए।